फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police in search of robbers

डकैतों की सुरागरसी में लगी पुलिस

Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
police in search of robbers
पाली (हरदोई)। कस्बे में रविवार रात किराना व्यापारी के घर पर हुई डकैती के मामले में मंगलवार को शाहजहांपुर की एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की। डकैतों की संख्या, हुलिया और बातचीत के बारे में साक्ष्य जुटाए। टीम को रास्ते में बीड़ी का रैपर पड़ा मिला। जिसे टीम साथ ले गई। इसे शाहजहांपुर में एक माह पूर्व हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पाली के मोहल्ला आबिदनगर निवासी किराना व्यापारी अली मोहम्मद के मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर 8-10 असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। छत के बरामदे में सो रहे बेटे नजर मोहम्मद को गन प्वाइंट पर लिया था। नजर मोहम्मद ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने उससे शाहाबाद से भाग कर आई लड़की के बारे में पूछा। फिर उसे नीचे ले गए। परिवार के साथ मारपीट या अनहोनी न करने की बात कही थी। इसकेे बाद सभी के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं अली मोहम्मद के बीमार होने की बात कहकर उसे अपने साथ रखकर उसकी बंदूक व रायफल कब्जे में ले ली और 14 लाख के जेवर और दो लाख रुपये लूट ले गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस लगातार सबूत खंगाले में जुटी है। मंगलवार को शाहजहांपुर की एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से पूछताछ की। टीम के मुताबिक एक माह पूर्व शाहजहांपुर के निगोही कस्बे में बदमाशों ने इसी तरह से वारदात को अंजाम दिया था। जिससे निगोही, शाहाबाद के बाद पाली की वारदात को मिलता जुलता बताकर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का सुराग तलाश रही है। इसी दौरान जिस रास्ते से बदमाश भागे, उसी रास्ते में शाहजहांपुर एसओजी को एक सोना ब्रांड की बीड़ी का रेपर पड़ा मिला है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि आसपास के गांवों में सुराग लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई चप्पलें व ग्लब्स पहने थे बदमाश
हरदोई। बदमाशों के चेहरे नजर मोहम्मद नहीं देख पाया। उसने बताया कि बदमाश हवाई चप्पलें पहने थे। वह लोग जींस और ग्लब्स पहने थे। एक लीडर खड़ी बोली में सभी से बात कर रहा था। उसने किसी के साथ मारपीट न करने की चेतावनी दी थी।

दो घरों की पहले खटकाई थी कुंडी
हरदोई। मोहल्ले के वाशिंदों ने बताया कि अली मोहम्मद के मकान को निशाना बनाने से पहले बदमाशों ने उसकी गली के मुल्तान के घर में घुसने का प्रयास किया था। पड़ोसी खालिद के घर से आहट मिलने पर बदमाश खालिद के दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर चले गए थे। इसके बाद अली मोहम्मद के घर में धावा बोलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed