फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police caught two inter-district thieves with the help of a suspicious mobile number, three bikes also recovered

Hardoi News: एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने पकड़े दो अंतरजनपदीय चोर, तीन बाइक भी बरामद

Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police caught two inter-district thieves with the help of a suspicious mobile number, three bikes also recovered
बेनीगंज (हरदोई)। कोथावां कस्बे से बीती सात सितंबर को चोरी हुई बाइक की तलाश में लगी बेनीगंज कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन

एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिलने के बाद 15 मोबाइल नंबरों का ब्योरा खंगालते हुए पुलिस अंतरजनपदीय बाइक चोरों तक जा पहुंची। पुलिस ने कोथावां के साथ ही लखनऊ जनपद के इटौंजा और सीतापुर के अटरिया से चोरी हुई बाइकें भी बरामद कर दो चोरों को गिरफ्तार किया। एक चोर की बाइक अभिलेख न होने के कारण सीज की गई।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर निवासी भूपेंद्र कुमार सिंह सात सितंबर काे कोथावां स्थित एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर खरीदारी के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। लगभग एक सप्ताह पहले इसी मामले में पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला। इस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई गई और फिर 15 अन्य मोबाइल नंबरों का भी ब्योरा खंगाला गया। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से मिली जानकारी पर बेनीगंज कोतवाल अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र रनुआपारा निवासी वीरेंद्र कुमार और लखनऊ जनपद के महिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी ललित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनके पास से भूपेंद्र की बाइक के साथ ही 27 दिसंबर को सीतापुर के अटरिया और आठ नवंबर को लखनऊ के इटौंजा से चोरी बाइक भी बरामद हुई है। वीरेंद्र की एक बाइक भी पकड़ी गई है, जिसके अभिलेख न मिलने पर सीज की गई है। इन लोगों के पास से 1080 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग-अलग करके बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed