फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police avoided filing the report, the victim himself discovered the thief and the trolley.

Hardoi News: रिपोर्ट दर्ज करने से बचती रही पुलिस, पीड़ित ने खुद खोज निकाला चोर और ट्राली

Sun, 21 Jul 2024 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Police avoided filing the report, the victim himself discovered the thief and the trolley.
हरदाेई। डीजीपी से लेकर एसपी तक स्मार्ट पुलिसिंग की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन संडीला कोतवाली पुलिस ने तो सुस्ती की सारी हदें ही पार कर दीं।
विज्ञापन



संडीला कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई एक ट्राली को मालिक ने निजी प्रयासों से तकरीबन 35 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोर को पहचान लिया। साथ ही चोरी हुई ट्राली का भी सुराग लगा लिया। खास बात यह है कि ट्राली चोरी की रिपोर्ट संडीला कोतवाली पुलिस ने घटना के 19 दिन बाद शनिवार को दर्ज की और वह भी सीओ के आदेश पर।


संडीला कोतवाली क्षेत्र के तिलुईया निवासी आरिफ खेती करते हैं। गांव स्थित मकान के बाहर से चार जुलाई की रात कुछ लोग ट्राली चोरी कर ले गए थे। चोरी करने वाले लोग ट्रैक्टर से आए थे। आरिफ के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इसके फुटेज मिल गए थे। आरिफ ने घटना की जानकारी संडीला कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की जगह उसे चोर खोजने की नसीहत दे दी और सहयोग करने की बात कही। यह रुख देखकर आरिफ ने खुद ही अपने करीबियों के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए।
विज्ञापन

तिलोइया से संडीला, संडीला से इमलियाबाग, मुसैला पुलिया, प्रतापनगर चौराहा, फिर सीतापुर के नैमिषारण्य, कल्ली चौराहा, मछरेहटा, खैराबाद तक तकरीबन 35 कैमरों की फुटेज खंगाल डाली। खैराबाद के पास एक पेट्रोल पंप के फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग आरिफ को मिला और वह ट्राली और चोरी करने वालों तक भी पहुंच गए। शनिवार को वह सीओ संडीला शिल्पा कुमारी से मिले और घटना की एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई। इतने दिन पुराने मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर सीओ ने कोतवाल विजेंद्र सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण तलब कर लिया और रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश भी दिए। इसके बाद शनिवार को घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई। शनिवार को ही पूरा मामला पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने भी संडीला कोतवाल से घटना के बारे में जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। कुल मिलाकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही और पीड़ित ने खुद ही चोर और ट्राली खोज निकाली।


घटना का शिकार हुए आरिफ ने चोर और ट्राली तक का रास्ता संडीला पुलिस को दिखा दिया। आम चर्चा है कि इसके बाद ही पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। अब आरिफ परेशान है कि कहीं संडीला पुलिस उसका कोई नुकसान न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed