{"_id":"5d28d2658ebc3e6d023946f1","slug":"police-arrested-saint-with-marijuana-and-lakh-rupees-hardoi-news-knp50116941","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम से 4 किलो गांजा व डेढ़ लाख की नगदी बरामद, बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम से 4 किलो गांजा व डेढ़ लाख की नगदी बरामद, बाबा गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार शाम धार्मिक स्थल नर्मदा तीर्थ आश्रम पर छापा मारकर वहां से 4 किलो गांजा और डेढ़ लाख रुपये बरामद किए हैं। आश्रम के संचालक बाबा को कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया।
शाहाबाद के ग्राम हाथीपुर निवासी बाबा ऋषिदास कस्बे के नर्मदा तीर्थ पर आश्रम बनाकर रहता था। गुरुवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाबा ऋषिदास के आश्रम पर छापा मारा। बाबा मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आश्रम से 3 किलो 900 ग्राम गांजा और नगदी बरामद की। देर शाम पुलिस ने फरार बाबा ऋषिदास को करीमनगर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उधर शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने शहर के नटवीर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया।
युवक ने अपना नाम नफीस निवासी मोहल्ला खजांची टोला बताया। बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
आश्रम से 4 किलो गांजा और डेढ़ लाख रुपये बरामद, बाबा गिरफ्तार
पुलिस ने नर्मदा तीर्थ स्थित आश्रम पर गुरुवार शाम मारा छापा