फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pole damaged due to car collision, supply disrupted

कार की टक्कर से पोल हुए क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित

Thu, 17 Feb 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pole damaged due to car collision, supply disrupted
बेनीगंज। नगवा उगपुर संपर्क मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बिजली का पोल उखड़ गया। उखड़े पोल के तारों से जुड़ा दूसरा पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे तीन गांवों के कई घरों के बिजली के मीटर व उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आपूर्ति भी बाधित रही। बुधवार की रात उगपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार बड़ी ढकिया गांव के पास एक पोल से टकरा गई। जिससे पोल उखड़ गया और उसके तारों से जुड़ा दूसरा पोल भी गिर पड़ा।
विज्ञापन

दोनों पोल टूटने से बेनीगंज फीडर से घरों को जाने वाली एलटी लाइन पर 11 हजार एचटी लाइन का तार छू गया। देखते ही देखते कई घरों में लगे मीटर व उपकरण फुंक गए। इसके अलावा गोस्वा, उगपुर प्रतापपुर गांव की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार शाम तक भी गांवों की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। उगपुर गांव निवासी रामकृष्ण, अजय पाल, पोहप लाल दलगंजन राजू, जगदीश ने बताया कि बिजली न होने से पानी की भी दिक्कत हो रही है।

उपकेंद्र पर शिकायत की लेकिन पोल व लाइन सही नहीं कराई गई। मलेहरा उपकेंद्र जेई हंसराज सिंह ने बताया कि यदि कार मालिक असेसमेंट जमा कर देते हैं तो कार्रवाई नहीं की जाएगी।
वरना मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टूटे पोल को सही कराने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed