फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poisonous water is being filtered through a cloth and used in the Amrit Yojana pipeline.

Hardoi News: अमृत योजना के पाइप से जहर जैसा पानी, कपड़े से छानकर किया जा रहा इस्तेमाल

Sun, 07 Jun 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Poisonous water is being filtered through a cloth and used in the Amrit Yojana pipeline.
फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
हरदोई। कहने को तो शुद्ध जलापूर्ति के लिए अमृत योजना से पाइपलाइन और कनेक्शन का काम कराया गया है। मोहल्ला पेनीपुरवा में अमृत योजना की पाइपलाइन बदबूदार, कीड़ेयुक्त गंदा पानी उगल रही है। अमृत योजना से शुद्ध जलापूर्ति के दावे की पोल पाइपलाइन ने खोल कर रख दी है। पेनीपुरवा में नाले के किनारे के मकानों के साथ मोहल्लों में भी गंदा पानी आ रहा है। वहीं पाइपलाइन से आने वाले पानी को कपड़े से छानकर घरेलू उपयोग में लाया जा रहा है। मोहल्लेवासियों को पीने और नहाने के लिए पानी हैंडपंपों से लाना पड़ता है।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला पेनीपुरवा की आबादी करीब पांच हजार होगी। यहां पर अमृत योजना में जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन डलवाई गई थी। पाइपलाइन से घरों को कनेक्शन दिए गए थे। खास बात यह है कि इन कनेक्शनों को दिए जाने में भी औपचारिकता निभाई गई। कनेक्शन के नाम पर पाइप तो मकान के पास लाया गया लेकिन इनमें से अधिकांश मकानों में टोंटी नहीं लगाई गई। टोंटी न लगी होने के कारण लोगों ने प्लास्टिक के पाइप के सहारे घरों के अंदर तक पानी पहुंचाने का जुगाड़ किया है।
विज्ञापन




पेनीपुरवा को अमृत योजना से खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बनवाई गई ओवरहेड टंकी और पंप से जलापूर्ति दी जाती है। देखा जाए तो दूरी भी अधिक नहीं है लेकिन पानी का प्रेशर कम रहता है और गंदा पानी आने से लोगों के किसी काम का भी रहता। लोग पानी को कपड़े से छानकर बर्तन और कपड़े आदि धोने के काम में लेते हैं जबकि पीने के लिए मोहल्ले में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी लाने को विवश हैं। कई लोग नहाने के लिए भी इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनकी सुनिए :


मोहल्ला पेनीपुरवा निवासी सरस्वती के मुताबिक भूमिगत पाइपलाइन डलवाए जाने के समय शुरुआत में मोटा पाइप डाला गया और इसके बाद पतला पाइप डाला गया, इससे प्रेशर से पानी नहीं आता है। जब जलापूर्ति मिलती है तब गंदा और बदबूदार पानी ही आता है। जिम्मेदारों को कई बार बताया गया और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।




पूजा गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन से गंदा पानी आने से हैंडपंप से पानी भरना अब तो दिनचर्या जैसा हो गया है। ऐसा लगता है कि पाइपलाइन है ही नहीं। कीड़ेयुक्त गंदे पानी को कपड़े से छानकर दूसरे कामों में उपयोग में लाया जाता है। बस किसी तरह से हैंडपंप से पानी भरकर समस्या का समाधान निकाला गया है, जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।



मोहल्ला निवासी सुधा ने बताया कि पाइपलाइन का काम जब हो रहा था तो शुद्ध पानी की आपूर्ति की उम्मीद जगी थी लेकिन कनेक्शन देने में ही मनमानी कर दी गई। मकान के बाहर पाइप बिना टोंटी के ही खुला छोड़ दिया गया। मजबूरन प्लास्टिक पाइप जोड़कर घर के अंदर तक पानी ले जाया गया, अब गंदा और कीड़ेयुक्त पानी आने से वह भी किसी काम का नहीं रह गया है।




आसिफ ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज, गंदा पानी आने आदि की दिक्कतों को बताने के बाद भी निकाय के जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं। इससे मोहल्लेवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समस्या समाधान के नाम पर सिर्फ सड़क खोदकर भूमिगत पाइपलाइन को जांचने की औपचारिकता निभा दी जाती है। समस्या जस की तस बनी रहती है।




ऐसा संज्ञान में नहीं है, अमर उजाला के माध्यम से जानकारी मिली है। इसकी तत्काल जांच करवाई जाएगी। कीड़ेयुक्त गंदे पानी की आपूर्ति से भूमिगत पाइपलाइन में लीकेज की आशंका है। पाइपलाइन को चेक कराने के साथ ही लोगों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। -एसके सिंह, अभियंता जलकल, नगर पालिका

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद

फोटो 11: मोहल्ला पेनीपुरवा में ड्रम में रखा गंदा पानी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article