फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poem recitation will be done in four thousand schools

4 हजार परिषदीय विद्यालयों में होगा कविता पाठ

Fri, 19 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Poem recitation will be done in four thousand schools
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस जिले के चार हजार परिषदीय स्कूलों में भी उत्साह के बीच मनाया जाएगा। सभी विद्यालयों में मातृभाषा में कविता पाठ किया जाएगा। इसके अलावा 27 फरवरी तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि 21 फरवरी को मातृभाषा में प्रत्येक विद्यालय में कविता पाठ किया जाएगा। 22 फरवरी को प्रार्थना सभा में संविधान की आठवीं अनुसूची में दी गई 22 भाषाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा आवश्यक पर मातृभाषा में भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रथम विजेता को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इसी तरह 24 फरवरी को हमारी भाषा हमारी संस्कृति पर लेख प्रतियोगिता होगी। 25 फरवरी को कम से कम तीन भाषाओं में पढ़ने एवं लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा।

26 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता एवं 27 फरवरी को भाषा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन कार्यक्रमों को लेकर अवगत करा दिया गया है। इसकी तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed