{"_id":"63ea7a5c550a194b9d08d29d","slug":"po-duda-and-urban-mission-managers-salary-stopped-due-to-absence-hardoi-news-c-12-1-79010-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बिना सूचना के गैरहाजिरी पर पीओ डूडा और शहरी मिशन प्रबंधक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बिना सूचना के गैरहाजिरी पर पीओ डूडा और शहरी मिशन प्रबंधक का वेतन रोका
Mon, 13 Feb 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित रहने पर पीओ डूडा और शहरी मिशन प्रबंधक का वेतन रोका
- सीडीओ ने बैठक में न आने पर जाहिर की नाराजगी
- एडीएम को सौंपी कार्रवाई की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की परियोजना अधिकारी और शहर मिशन प्रबंधक का माह फरवरी का वेतन सीडीओ ने रोक दिया है। इसके साथ ही नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि दोनों अधिकारियों की ओर से डूडा के कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है।
सीडीओ आकांक्षा राना की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। इसमें पीएम स्वनिधि के लक्ष्य और उनकी शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों को भी बुलाया गया था। सीडीओ ने बताया कि डीएम की ओर से इन बैंकों का नोडल अधिकारी नामित होन के कारण ऋण स्वीकृति और वितरित कराए जाने की जिम्मेदारी मिली है।
बताया गया कि बैठक की पहले से तिथि और समय तय होने के बाद डूडा की परियोजना अधिकारी संगीता सिंह ने एजेंडा जारी किया था, लेकिन बैठक में न तो वह स्वयं आई और न ही शहरी मिशन प्रबंधक उपस्थित हुए। दोनों की गैरहाजिरी और सूचनाओं के न होने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया है। पीएमबी के जिला समन्वयक भी गैरहाजिर थे। बताया कि एडीएम को कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी दी गई है।