{"_id":"643c4ebe3e4e888afe042434","slug":"plywood-factory-and-house-fire-goods-worth-lakhs-burnt-hardoi-news-c-12-1-183506-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्लाईवुड फैक्टरी और घर में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्लाईवुड फैक्टरी और घर में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
संडीला/ बेहंदर। संडीला में प्लाईवुड फैक्टरी और बेहंदर के घर में अज्ञात वजह से आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। संडीला के कछौना थाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थिति प्लाईवुड फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो में लकी एसोसिएट नाम की प्लाईवुड फैक्टरी के गोदाम में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी के मालिक लकी ने बताया कि दोपहर लगभग 3:30 बजे फैक्टरी के चौकीदार द्वारा उन्हें शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किया और आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में करीब 50 लाख से ऊपर का नुकसान होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
वहीं, कासिमपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी श्रीराम गांव में ही रहकर किसानी करते हैं। रविवार सुबह चार बजे घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी जद में ले लिया। जब तक गांव वाले आग बुझाने का प्रयास करते आग की लपटें बढ़ चुकी थीं। आग में छप्पर व घर मे रखा सामान जलकर राख हो गए।
आग की चपेट में आने से दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से श्रीराम के घर मे रखे गेहूं, बाइक, कपड़े नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है। हल्का लेखपाल आदित्य ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।