फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Please report investigating officer malnourished children

कुपोषित बच्चों की जांच कर अफसर दें रिपोर्ट

Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Please report investigating officer malnourished children

राज्य पोषण मिशन के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय

विज्ञापन
समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मिशन महानिदेशक के निर्देशनों से जिला स्तरीय अधिकारी और आईसीडीएस कर्मियों को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने गांवों को गोद लेने वाले सभी अधिकारियों को प्रत्येक माह गांव जाकर भ्रमण करने और अतिकुपोषित बच्चों की जांच करने के निर्देश दिए।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से मुक्त कराने को राज्य पोषण मिशन को हरी झंडी दी गई। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गांवों को गोद दिया गया। डीएम और सीडीओ समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारियों ने दो दो गांव गोद लिए हैं। वहीं राज्य पोषण मिशन का महानिदेशक की जिम्मेदारी ग्राम्य विकास आयुक्त कामराज रिजवी को दी गई।

ग्राम्य विकास आयुक्त शुक्रवार को जनपद आने वाले थे और जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक भी थी, पर अचानक उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया। ऐेसे में उनके दिशा निर्देशन में सीडीओ आरएनएस यादव ने स्वर्ण जयंती सभागार में बैठक की और जिला स्तरीय समिति में शामिल जिला स्तरीय अधिकारी, आईसीडीएस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उद्देश्यों से अवगत कराया।

सीडीओ ने कहा कि जिला स्तरीय गोद लिए दोनों गांवों का प्रतिमाह किसी दिन निरीक्षण करें और रिपोर्ट दें। गांवों पर ग्रामीण स्वास्थ्य पोषण दिवस का आयोजन किया जाए और इस दिन गांव जाकर कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की जांच करें। बच्चों की देखभाल की रिपोर्ट मुख्यालय को दें, ताकि शासन भेजी जा सके।

आईसीडीएस कर्मियों से कहा कि सीडीपीओ, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियमित रूप से बच्चों का परीक्षण करें। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को एएनएम व आशा बहुओं को भी नियमित रूप से देखभाल करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उन्हाेंने सभी अफसरों को संबंधित एएनएम का नंबर लेने और उनसे संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, चिकित्सक व सीडीपीओ मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed