{"_id":"87d1da28119402049c753ac9dae4a190","slug":"please-focus-on-girls-education-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बालिकाओं की शिक्षा पर दें ध्यान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बालिकाओं की शिक्षा पर दें ध्यान’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
टीआरएस कान्वेंट स्कूल में बुधवार की शाम
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट एवं
विज्ञान प्रदर्शनी लगाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वार्षिकोत्सव का उद्घाटन एमएलसी कांती सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चाें ने लोकगीत तथा बालिकाआें ने नृत्य प्रस्तुत किया। छोटे बच्चाें ने भी सामूहिक नृत्य के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान बच्चों ने डांडिया नृत्य, फैशन शो, व बालक बालिकाआें ने सामूहिक नृत्य गान प्रस्तुत किया। एमएलसी कांति सिंह ने साइंस एवं आर्ट एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वोटिंग भी की।
स्कूल के मेधावी एवं कक्षा में आए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रतीक चिन्ह मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। लखनऊ पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर एवं एमएलसी कांती सिंह ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की और इतने कम समय में बच्चों द्वारा अच्छे कार्यक्रम पेश कराने में टीआरएस स्कूल की प्रबंधक डा. विभा सिंह एवं स्कूल के स्टाफ, बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सराहना की।
उन्होंने अभिभावकों से बालिकाओं के प्रति उदारता बरतने को प्रेरित किया, ताकि बालिकाएं अपनी पढ़ाई साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग ले सकें। जिससे उनका चहुमुखी विकास हो सके और वे किसी भी दशा में बालकों से पीछे न रहें।
इस अवसर पर सपा नेता कुंवर वीरेंद्र सिंह, पालिका अध्यक्ष शैलेष अग्निहोत्री, सीओ चरन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी बच्चों को संबोधित किया और कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम में टीआरएस स्कूल के संस्थापक ठाकुर राजेंद्र सिंह एवं प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अमित सिंह भी मौजूद थे।