Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PLC was not made and material worth more than four lakhs was purchased

Hardoi News: पीएलसी बना नहीं और चार लाख से अधिक की खरीद ली सामग्री

Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
PLC was not made and material worth more than four lakhs was purchased
हरदोई। गांवों में विकास और खरीदारी में पंचायत के जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत कायमपुर में पंचायत लर्निंग सेंटर (पीएलसी) का काम अधूरा है, जबकि सेंटर के लिए चार लाख रुपये से अधिक की सामग्री की खरीदारी कर डाली गई है। पंचायत लर्निंग सेंटर न बन पाने से सामग्री एक कमरे में धूल फांक रही है। ऐसे ही आरआरसी का भी निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों में सामग्री की खरीदारी और भुगतान में मनमानी पर विराम नहीं लग पा रहा है। ग्राम पंचायत कायमपुर में पंचायत लर्निंग सेंटर के लिए 7,00,000 रुपये दिए गए। सेंटर का काम पूरा भी नहीं हो पाया कि जिम्मेदारों ने 4,46,500 रुपये से कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, फोटोकॉपी मशीन, सोलर पैनल और कुर्सी आदि की खरीदारी कर ली। सेंटर न बन पाने से यह सामग्री एक कमरे में रखवा दी गई है। कायमपुर को खुले में शौच मुक्त मॉडल ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए रिकवरी रिर्सोस सेंटर (आरआरसी) का निर्माण कराया जाना है। पंचायतीराज विभाग की ओर से करीब चार माह पहले 3,88,654 रुपये दिए गए थे। काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


----



प्रधान और पंचायत सचिव नहीं दे रहीं ध्यान

हरियावां बीडीओ डॉ. निधि राठौर ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों और डीपीआरओ को आख्या भेजी है। बीडीओ ने कहा कि कायमपुर में पंचायत लर्निंग सेंटर और आरआरसी का समय से काम न कराए जाने के लिए प्रधान किरन और ग्राम विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह ने लापरवाही की है। पंचायत लर्निंग सेंटर के लिए खरीदी गई सामग्री में स्मार्ट टीवी और कुर्सी मानक के अनुरूप नहीं हैं। कहा कि निरीक्षण में और भी कमियां मिली हैं, इनकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed