{"_id":"65c6797ba97204f67807b14e","slug":"players-won-10-medals-in-zonal-sports-competition-hardoi-news-c-213-1-hra1002-110328-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मंडलीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल
Sat, 10 Feb 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जनपद सीतापुर में हुई मंडलीय बेसिक खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियाें ने दो गोल्ड मेडल सहित 10 मेडल जीत गौरव बढ़ाया।
जनपद सीतापुर में गुरुवार और शुक्रवार को मंडलीय बेसिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें जिले के 114 खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी और एथेलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। जिला व्यायाम शिक्षिक शिमला सिंह ने बताया कि मंडलीय खेल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में मो. आरिफ ने गोल्ड, सौ मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में आरिफ ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
खो-खो बालिका जूनियर वर्ग की टीम ने सिल्वर, ऊंची कूद बालक जूनियर में मोहसीन ने सिल्वर, चार सौ मीटर बालक जूनियर में आरिफ से सिल्वर, चक्का फेंक में जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी ने सिल्वर, चार सौ मीटर बालिका वर्ग में सरिता ने सिल्वर मेडल जीता।
इसके अलावा दो सौ मीटर दौड़ बालिका जूनियर वर्ग में नैंसी सिंह ने, रिले रेस बालक जूनियर वर्ग में मोहसीन, आरिफ, दिलशाद व धीरेंद्र ने और 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में मोनी ने कांस्य पदक जीता। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सराहना की और अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। (संवाद)