फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Players will be selected for the National Power Lifting Championship

Hardoi News: राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे खिलाड़ी

Sun, 29 Mar 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Players will be selected for the National Power Lifting Championship
हरदोई। राष्ट्रीय स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान के उदयपुर में किया जाने वाला है। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करेगी। प्रदेश की टीम में खिलाड़ियाें को चयनित करने के लिए ट्रायल लिया जा रहा है। शंकर व्यायामशाला में जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल दो अप्रैल को लिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को ही प्रदेश की टीम के ट्रायल में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर पर चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। उत्तर प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का मुख्य चयन कानपुर में पांच अप्रैल को होगा। प्रदेश स्तरीय टीम में चयन से पहले जिला स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने बताया कि कानपुर जाने वाली हरदोई की टीम का चयन करने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास स्थित शंकर व्यायामशाला में दो अप्रैल को शाम चार बजे से जिला स्तरीय ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां से चुने गए खिलाड़ी ही कानपुर में प्रदेश स्तरीय ट्रायल में भाग ले सकेंगे। वहां से अंतिम रूप से यूपी टीम का चयन उदयपुर नेशनल के लिए किया जाएगा। बताया कि खिलाड़ी समय से पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। ट्रायल के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed