फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Players showed strength in sports competition, got place

Hardoi News: खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पाया स्थान

Thu, 12 Oct 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Players showed strength in sports competition, got place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहंदर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय कहली में गुरुवार को भाला फेंक, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल कूद, 400 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया। जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानाचार्य अजय शुक्ला, मनोज कुमार, राम पाल वर्मा, टीआर कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रिपल कूद सीनियर वर्ग में कोटपाल सिंह इंटर कालेज अटिया मझिगवां की शिवानी देवी प्रथम, वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की काजल पाल द्वितीय,बी एन इंटर कॉलेज भगवंतनगर की नीतू देवी तृतीय,गोला फेंक में बी एन इंटर कॉलेज भगवंतनगर की राखी प्रथम, आई आर इंटर कॉलेज संडीला की लवी राठौर द्वितीय, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर की रोशनी देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां की हेमा प्रथम, आई आर इंटर कॉलेज संडीला की साधना द्वितीय,संतोष इंटर कॉलेज बेहंदरकला की मोनिका यादव तृतीय,लंबी कूद में कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां की विधि मौर्य प्रथम, वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज की काजल पाल द्वितीय, कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां की शिवानी देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
भाला फेंक सीनियर वर्ग बालक में संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर के कुलदीप कुमार प्रथम, पी बी आर इंटर कॉलेज गौसगंज के राहुल राठौर द्वितीय, कोटपाल सिंह इंटर काॅलेज अटिया मझिगवां के महेंद्र कुमार तृतीय, पांच हजार मीटर दौड़ में गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज के अभिषेक प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज के शुभम कुमार द्वितीय,नरपति सिंह इंटर कॉलेज माधौगंज के मोहित अवस्थी तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर के कुलदीप प्रथम, देवी दयाल इंटर कॉलेज सुभानखेड़ा के फहीम द्वितीय, नरपति सिंह इंटर कॉलेज माधौगंज के अभिषेक सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रीना मौर्य प्रथम, सोनम देवी द्वितीय, खुशी तृतीय, ट्रिपल कूद में तानिया प्रथम, सुरभी द्वितीय, कंचन तृतीय, गोला फेंक में प्रियंका देवी प्रथम, अनुष्का द्वितीय, शिवांगी देवी तृतीय रहीं।

ऊंची कूद में प्रतिभा तिवारी प्रथम, किंजल द्वितीय,रीना मौर्य तृतीय, तीन हजार मीटर दौड़ में सलोनी प्रथम, आसमा बानो द्वितीय, मनीषा तृतीय, चार सौ मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में राधा पांडेय प्रथम, सुनैना द्वितीय, रिया देवी तृतीय,लंबी कूद में यशी सिंह प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय,रिमझिम तृतीय, गोला फेंक में नैंसी प्रथम, चांदनी देवी द्वितीय,जानवी गौतम तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed