फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Plans are in the breakup of the rulingparty '

‘योजनाओं में गोलमाल कर रहे सत्ताधारी’

Mon, 05 Jan 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Jan 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
" Plans are in the breakup of the rulingparty '

केंद्र व प्रदेश सरकार के सत्ता में बैठे हुए लोग

विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का बंदरबांट करने में लगे हैं और पात्र गरीब योजना का लाभ पाने को धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो रहे हैं।

राजीव भवन में शहर कांग्रेस की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने कही। उन्होंने प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था एवं सरकारी विभागाें में योजनाओं के क्रियान्वयन को धांधली करने का आरोप प्रशासनिक अफसरों एवं सत्ता पक्ष के लोगों पर लगाया।

कहा कि दुराचार और हत्या के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है, जबकि पुलिस प्रशासन का मूक दर्शक रवैया प्रदेश और देश की जनविरोधी नीति की ओर इशारा करता है। कहा कि विद्युत विभाग द्वारा जारी गलत तरीके से विद्युत आपूर्ति से शहर का आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित है।

विद्युत आपूर्ति को पूर्व की भांति करना जनहित में जरूरी है। वक्ताओं ने मोदी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार यू टर्न सरकार है, जो झूठ बोलकर तथा जाति और मजहब को जहर घोलकर सत्ता में आई है। जिसका शीघ्र आने वाले समय में जनता जवाब देगी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, प्रमोद चंदेल, राम गोपाल दीक्षित, रामेश्वर प्रसाद, ओमेंद्र वर्मा, सफेदा बानो, प्रमोद कश्यप, खलील अहमद, गोपाल पांडे, आरबी मिश्रा, हरिओम त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, अंकुर चंदेल, विमलेश राजपूत, ममता पाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed