फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pihani from tiger strolls alert

बाघ की चहलकदमी से पिहानी में अलर्ट

Thu, 17 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 17 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pihani from tiger strolls alert

सीमावर्ती इलाकों में बाघ की चहलकदमी से पिहानी में वन विभाग ने एलर्ट जारी कर दिया। बुधवार को टड़ियावां क्षेत्र के अलीशाहाबाद इलाके में एक हिरन को मारकर गन्ने के खेत में जा घुसे खूंखार बाघ की तलाश में वन विभाग हरदोई, टड़ियावां और पिहानी की टीमों ने दिनभर कांबिंग की।

विज्ञापन



खबर लिखे जाने तक बाघ सामने नहीं आया था। क्षेत्र के गांवों में बाघ के आने की खबरोें से दहशत है। किसानों ने अकेले खेत पर जाना बंद कर रखा है।


टड़ियावां इलाके के मंगलीपुरवा (अलीशाबाद) क्षेत्र में बाघ घुसने की सूचनाओं पर सक्रिय वन विभाग ने कांबिंग की। टीम सदस्यों ने बताया कि कांबिंग के दौरान मंगलीपुरवा के उपदेश अवस्थी के गन्ने से निकले बाघ ने रजवाहे के पास हिरन को शिकार किया और उसे मारकर गन्ने में ले गया।
विज्ञापन



शिकार की जगह पर रक्त फैला मिला। वहीं मिले पंजों के निशान के आधार पर इसे बाघ के रूप में पहचाना गया है। टीम के अनुसार यह पूरा जवान बाघ है, जो अभी जानवरों का ही शिकार कर रहा है। राहत भरी बात यह है कि शायद अब तक इसके मुंह में मानव रक्त नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिहानी, टड़ियावां और हरदोई वन रेंज की संयुक्त टीम में शामिल रतनेश श्रीवास्तव, केके पांडेय, श्याम सिंह, रामंचद्र, बृजराज वर्मा, राजपाल, जसकरन व महिपाल ने इलाके गन्ने के खेत की घेरेबंदी की बाघ की तलाश शुरू की, लेकिन बाघ सामने नहीं आया।



नहर के रास्ते आगे बढ़ रहे बाघ को लेकर पिहानी क्षेत्र मेें नहर के करीबी गांवों में एलर्ट जारी किया गया है। लोगों को रात के समय जानवर आदि बाहर बांधने से मना करने के साथ ही होशियारी रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed