{"_id":"587920c44f1c1b8327ba9cdf","slug":"pihani-another-teen-student-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहानी से एक और किशोर छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहानी से एक और किशोर छात्र लापता
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कसबे में शुक्रवार को एक और किशोर छात्र लापता हो गया। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
पिहारी कोतवाली क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी विशाल का बेटा सर्वेश (14) नगर के मोहल्ला मिश्राना चपरतला में नाना सालिकराम के यहां रहता है।
वह यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। कसबे के रमाकांत स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह अपनी चप्पलें जुड़वाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने शाम को पिहानी कोतवाली में जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर हाल में ही कसबे में हो चुकी दो वारदातों से परिजन सहमे हुए हैं। गौरतलब है कि नगर का किशोर बाबर अली भी मोबाइल ठीक कराने निकला था। छह जनवरी को गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली थी। इसी तरह घर से लापता निमिष गुप्ता की भी हत्या कर दी गई थी। एक महीने के भीतर लापता हुए एक युूवक और एक किशोर की हत्या होने के बाद भी पुलिस इस मामले में चेत नहीं नही रही है।