{"_id":"616b1828e254aa5e523f0f5b","slug":"pickup-ruined-farmer-hardoi-news-knp658570930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप डाला ने बाइक सवार किसान को रौंदा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप डाला ने बाइक सवार किसान को रौंदा,मौत
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सरदारनगर के निकट शनिवार सुबह पिकअप ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रद्धेपुर निवासी छोटेलाल (42) शनिवार सुबह बाइक से हर्रई नखासा जा रहा था। रास्ते में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सरदारनगर के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर पर मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
उसके सिर में चोट आई थी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल के परिवार में पत्नी विनोदा व तीन बेटे हं। वह खेती करता था। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।