फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup overturns in ditch, old man killed, 28 injured

बेकाबू पिकप खाई में पलटी,वृद्ध की मौत,28 घायल

Thu, 21 Oct 2021 08:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Pickup overturns in ditch, old man killed, 28 injured
फोटो-33-खाईं में पलटा पड़ा पिकप डाला। संवाद - फोटो : HARDOI
बेहटागोकुल (हरदोई)। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर खाई में पलट गया। पिकअप सवार 29 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 बच्चे हैं। राहगीरों, ग्रामीणों ने वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से टोडरपुर सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने घायल वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पिकअप सवार शाहजहांपुर से मुंडन संस्कार कराने हरदोई शहर स्थित मंदिर आ रहे थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के थाना कटरा के बतरिया गांव निवासी पिंकू ने बताया कि बेटे मोहित (5) का गुरुवार को मुंडन संस्कार था। सभी लोग मुंडन संस्कार कराने हरदोई शहर स्थित बाबा मंदिर जा रहे थे। पिंकू परिवार के सदस्यों, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ पिकअप से जा रहे थे। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर यासीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में पिकअप सवार पिंकू (29) उसकी पत्नी ममता (26), चचिया ससुर मलिखान (62) निवासी ग्राम जिगनियां थाना खुदागंज, शाहजहांपुर, 12 बच्चों समेत कुल 28 लोग घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आननफानन बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे घायलों को मशक्कत कर बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने मलिखान को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में कई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मोहित, पिंकू, ममता व मलिखान के अलावा पिकअप सवार मलिखान की पत्नी सोनकली (56), माया (30), गीता (27), मीनू (26), सुमन (30), नीरज (27), पूनम (30), सोमवती (15), नितिन (4), विशाल (11) व संध्या (4) समेत 13 अन्य लोग घायल हो गए।

फोटो-34- टोडरपुर सीएचसी में घायलों को देखते एसआई । संवाद

फोटो-34- टोडरपुर सीएचसी में घायलों को देखते एसआई । संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed