{"_id":"63ebc5f75060498e71036cf4","slug":"pickup-full-of-lpg-cylinder-caught-fire-hardoi-news-c-12-1-80203-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिलिंडर से भरी पिकअप में लगी आग, कई घंटे ट्रैफिक रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिलिंडर से भरी पिकअप में लगी आग, कई घंटे ट्रैफिक रहा बाधित
Tue, 14 Feb 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा चौकी के पास गैस सिलिंडर से लदे एक पिकअप डाला में भीषण आग लग गई। यह देख मौके पर चीख-पुाकर मच गई। आग लगने की वजह से याचायात जाम हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाया। बिलग्राम निवासी आलोक की बिलग्राम में भारत गैस एजेंसी है।
विज्ञापन
मंगलवार को इसी गैस एजेंसी का एक पिकअप गैस से भरे सिलिंडर लादकर जा रहा था। इसमें 45 सिलेंडर भरे हुए थे और 2 खाली थे। यह गाड़ी सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा चौकी क्षेत्र में हरदोई कानपुर मार्ग पर जा रहा था। इसी बीच पिकअप के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पिकअप जलने लगी। मामले की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों के साथ पुलिस पहुंची। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर एक बड़ा हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आग बुझने के बाद यातायात बहाल हो सका। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। फिलहाल पूरे मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन