फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup driver killed in container collision

Hardoi Accident: कंटेनर और पिकअप की जोरदार टक्कर, हादसे में एक चालक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 02 Apr 2023 12:37 AM IST
सार

लखनऊ हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र में कंटेनर और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Pickup driver killed in container collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र में नानक गंज झाला के पास कंटेनर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं, कंटेनर के चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला गजहा निवासी राजीव सैनी (30) पिकअप डाला का चालक था। शनिवार सुबह वह पिकअप में कद्दू लादकर इलाहाबाद जा रहा था। इसी बीच कोतवाली देहात क्षेत्र में नानक गंज झाला के पास सामने से तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से पिकअप चालक राजीव सैनी घायल हो गया। वहीं, कंटेनर चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक राजीव सैनी के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय पांडेय के मुताबिक जिला अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed