{"_id":"5dcc4c6a8ebc3e5b74063639","slug":"pickup-driver-died-in-accident-hardoi-news-knp525629079","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज व पिकअप की भिड़ंत, पिकअप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज व पिकअप की भिड़ंत, पिकअप चालक की मौत
विज्ञापन
बिलग्राम में रोडवेज बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। दिल्ली से बिलग्राम जा रही रोडवेज बस की कन्नौज मार्ग पर ग्राम जफरपुर मढ़िया गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
दिल्ली से बिलग्राम जा रही सवारियों से भरी रोडवेज बस बुधवार सुबह रास्ते में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मढ़िया गांव के पास सामने से दूध लोड कर आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में चालक दिलीप तिवारी (27) पुत्र रमाशंकर तिवारी निवासी ग्राम म्यौरा कोतवाली बिलग्राम पिकअप में फंस गया। रोडवेज बस चालक शैलेंद्र (33) पुत्र मुंशीलाल निवासी कस्बा माधौगंज व परिचालक देश दीपक वाजपेयी (55) पुत्र तेजनारायन निवासी ग्राम दुर्गागंज कोतवाली बिलग्राम और यात्री रंगोली (17) पुत्री गजराज निवासी ग्राम गदुआ थाना बघौली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम म्यौरा से पिकअप चालक के परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए।
एसडीएम रामविलास यादव, सीओ एसआर कुशवाहा व पुलिस भी पहुंच गई। पिकअप में फंसे चालक दिलीप को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं बस के घायल चालक व परिचालक समेत किशोरी को सीएचसी भेजा गया है। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम रामविलास यादव व सीओ एसआर कुशवाहा ने उन्हें शांत कराया। पिता रमाशंकर ने बताया कि दिलीप तीन भाइयों में मझला और अविवाहित था।