फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickpockets stole jewelry worth ten lakhs from a woman going for oil worship in a roadways bus

Hardoi News: तेल पूजन में जा रही महिला से रोडवेज बस में उचक्कों ने पार किए दस लाख के जेवर

Mon, 05 May 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pickpockets stole jewelry worth ten lakhs from a woman going for oil worship in a roadways bus
शाहाबाद (हरदोई)। भाई की बेटी की शादी से पहले तेल पूजन की रस्म में जा रही महिला को उचक्कों ने शिकार बना लिया। रोडवेज बस में सफर के दौरान उसके बैग से 10 लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। घटना की रिपोर्ट शाहाबाद कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जनपद के केरूगंज निवासी रामनरेश रस्तोगी की पत्नी कस्तूरी देवी का मायका शाहाबाद के मोहल्ला बरुआ बाजार में है। उनके भाई स्व. डॉ. संतोषी रस्तोगी की पुत्री की शादी आठ मई को है। सोमवार को तेल पूजन कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए वह शाहजहांपुर से रोडवेज बस पर सवार हुई थीं। बस में उनके पास ही एक नकाबधारी महिला आकर बैठ गई, जबकि उसके तीन साथी पीछे की सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान नकाबपोश महिला ने सिक्का गिरा दिया और फिर उस सिक्के को ढूंढने लगी। इसी बीच पीछे बैठे उसके तीन साथियों ने कस्तूरी का बैग पीछे खींच लिया और 10 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। उधरनपुर के पास महिला और उसके तीन साथी बस से उतर गए। भाई के घर पहुंचकर कस्तूरी ने बैग देखा तो घटना का पता चला। कस्तूरी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि रास्ते में पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed