फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Photo of young woman with ex-fiance goes viral

Hardoi News: पूर्व मंगेतर संग युवती की फोटो वायरल

Fri, 24 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Photo of young woman with ex-fiance goes viral
सांडी (हरदोई)। एक युवती की उसके पूर्व मंगेतर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इस मामले में युवती के भाई ने पूर्व मंगेतर के पिता राज बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसका रिश्ता फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ था। दोनों ने फोटो खिंचवाई थी। नशे की आदत के कारण शादी से इन्कार कर दिया गया। युवती का आरोप है कि एक माह पूर्व भाई के ससुराल से विवाद के बाद पूर्व मंगेतर का पिता राज बहादुर उसे परेशान करने लगा। उसने पूर्व रिश्ते की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर धमकाया। प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि राज बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed