फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pharjee shikshika par ephaeeaar, chaar laakh 38 hajaar kee vasoolee hogee

फर्जी शिक्षिका पर एफआईआर, चार लाख 38 हजार की वसूली होगी

Thu, 02 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
pharjee shikshika par ephaeeaar, chaar laakh 38 hajaar kee vasoolee hogee
हरदोई। शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक के एसटीएफ की गिरफ्त में आने के बाद अंजलि नाम की फर्जी शिक्षिका के जनपद में रहने की पुष्टि हुई है। शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चार लाख 38 हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों फर्जी अभिलेखों के आधार पर अनामिका प्रकरण में एसटीएफ ने खुलासा किया था। जिले में शिक्षा विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात रामनाथ (वर्तमान में जीआईसी पाली से संबद्ध थे ) को गिरफ्त में लेकर इस गिरोह का साथी बताया गया था। अंजलि नाम की युवती को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका के पद पर नियुक्ति दिलाने की बात बताई गई। अभिलेख खंगालने पर पाया गया कि अंजलि नाम की शिक्षिका जिले में तैनात रही थी।
विज्ञापन

अंजलि पुत्री रामलड़ैते की नियुक्ति गृह विज्ञान की पार्ट टाइम शिक्षिका के पद पर कस्तूरबा विद्यालय सुरसा में 11 जून 2011 को हुई। 31 जुलाई 2011 को अंग्रेजी विषय से इसी स्कूल में फुलटाइम शिक्षिका बना दिया गया। पांच दिसंबर 2011 को यहां से कार्यमुक्त कर दिया गया। छह दिसंबर 2011 को बेंहदर के कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन के पद पर तैनात कर दिया गया। वार्डन पद पर अंग्रेजी विषय बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि इसके बाद वह मई 2014 तक कार्य करती रहीं। एक जून व दो जून को आरएल पर रहीं। तीन दिसंबर को जिलेभर में सामूहिक निरीक्षण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन जून को छुट्टी पर पाया। फर्जी बताते हुए सेवा समाप्ति की संस्तुति कर दी। इसके बाद वह नर्हीं आइं। अब संबंधित लिपिक पवन कुमार की तहरीर पर थाना कासिमपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

डीसी बालिका अविनाश पांडे ने बताया कि सुरसा ब्लाक में 49804 रुपये, बेंहदर में तीन लाख 88 हजार 270 रुपये मानदेय रूप के रूप में दिए गए हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि शिक्षिका सुरसा व बेंहदर बा स्कूल में पार्ट टाइम से लेकर वार्डन तक रहीं। चार लाख 38 हजार 74 रुपये मानदेय के रूप में लिए। वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed