Hardoi: कमरे में मृत मिला पेट्रोल पंप कर्मी, थानाध्यक्ष बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि, जांच शुरू
रविवार रात वह पेट्रोल पंप के बगल में कमरे में अंदर से दरवाजा बंदकर सो गया। सोमवार सुबह तक जब वह नहीं निकला, तो साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। मृत अवस्था में पड़ा देख सभी परेशान हो गए।
विस्तार
हरदोई जिले में मौरावां कस्बे के शीतल मोहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मी उसे बुलाने गए। भीतर से बंद दरवाजा दस्तक देने पर भी नहीं खोला, तो कर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया।
जैसे ही वो अंदर पहुंचे, तो शव पड़ा देखा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति रुकने की पुष्टि हुई है। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव लोकइयाखेड़ा निवासी हरिश्चंद्र (50) शीतल मोहल्ला स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। वहीं बगल में बने कमरे में रुकता भी था।
रविवार रात वह पेट्रोल पंप के बगल में कमरे में अंदर से दरवाजा बंदकर सो गया। सोमवार सुबह तक जब वह नहीं निकला, तो साथियों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। मृत अवस्था में पड़ा देख सभी परेशान हो गए।
भाई ने नहीं लगाया है कोई आरोप
सूचना पर पहुंचे एसओ ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई रामनारायण ने बताया कि हरिश्चंद्र ने शादी नहीं की थी। भाई ने कोई आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के भाई ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।