फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Performed the *Abhishek* of Shiva with the water of devotion

Hardoi News: श्रद्धा के जल से किया शिव का अभिषेक

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Performed the *Abhishek* of Shiva with the water of devotion
फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-03- नीलकंठेंश्वर नाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
फोटो-04- नंदी जी का पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
- सुबह से ही घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया पूजन-अर्चन
- भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती से सर्वकल्याण की प्रार्थना की
- सावन माह का दूसरा सोमवार, शिवालयों में रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सावन माह के दूसरे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में आस्था का उल्लास रहा। सुबह से ही घरों और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर हर-हर महादेव का जयघोष किया।
श्रद्धालु सुबह स्नान-ध्यान के बाद शिवालयों में पहुंचे, वहीं कांवड़ियों ने गंगा नदी के जल से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शमी पत्र और बेलपत्र अर्पित कर पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने मंदिर और घरों पर रूद्राभिषेक भी कराया। भोलेनाथ और मां पार्वती का पूजन-अर्चन कर परिवार और समाज के सर्वकल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। मंदिर और प्रमुख शिवालयाें में विशेष साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं जुटाई गईं। मल्लावां क्षेत्र में बाबा सुनासीरनाथ, बिलग्राम के बाबा मंशानाथ और सकाहा के श्रीशिव संकटहरण मंदिर सहित शहर, नगर और कस्बों के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने मंदिर पर लगे मेलों में जरूरत की सामग्री की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

----
फोटो-13- मल्लावां में स्थित सुनासीर नाथ मंदिर परिसर में लगे मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम अनुनय झा साथ में एसपी अशोक कुमार मीणा। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए किए गए बंदोबस्त का लिया जायजा
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एसपी एके मीणा के साथ मल्लावां के बाबा सुनासीरनाथ मंदिर में सुरक्षा बंदोबस्त का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अराजकतत्वों की कड़ी निगरानी की जाए। सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से क्रियाशील रखे जाएं। कहा कि रूट डायवर्जन और यातायात प्रबंधन को प्रभावी रूप से क्रियांवित किया जाए। मंदिर, प्रमुख घाटों और संबंधित मार्गों पर आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा प्रबंधन सहित आवश्यक सेवाओं को सक्रिय रखा जाए। डीएम और एसपी ने बाबा सुनासीरनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर सभी के कल्याण की कामना की। (संवाद)

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-01- शिव भोले मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed