फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People's anger erupted due to traffic jam in the goods warehouse

Hardoi News: माल गोदाम में वाहनों के जाम से फूटा लोगों का गुस्सा

Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
People's anger erupted due to traffic jam in the goods warehouse
हरदोई। रेलवे स्थित खदरा माल गोदाम में खड़े आड़े तिरछे ट्रकों से आवागमन में हो रही दिक्कतों पर बृहस्पतिवार को स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाएं और पुरुषों ने ट्रक चालकों पर सड़क जाम करने का आरोप लगाया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए लाइन से ट्रकों को लगवाने की मांग की और आवागमन के मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

हरदोई रेलवे स्टेशन का माल गोदाम मंगलीपुरवा के खदरा में बना हुआ है। वहां से माल लादकर रोजाना डेढ़ से दो सैकड़ा ट्रकों का आवागमन होता है। माल गोदाम पर ट्रकों के आने-जाने की वजह से रास्ता काफी खराब हो चुका है और और माल गोदाम के प्लेटफार्म पर भी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इतना ही नहीं ट्रक चालक वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा रखते हैं। इस कारण खदरा के स्थानीय निवासियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के खड़े रहने से लोगों का निकलना दुश्वार हो जाता है। साथ ही मार्ग खस्ताहाल होने की वजह से लोग गिर भी रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक प्रसूता को लेकर जाने में एंबुलेंस को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। इस पर ही स्थानीय निवासियों ने माल गोदाम पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं और पुरुषों ने ट्रकों को एक लाइन से लगवाने और मार्ग दुरूस्त कराने की मांग की। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि लोगों के विरोध प्रदर्शन की जानकारी हुई है। मंडल अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed