फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People shivering due to melting and cold wave

Hardoi News: गलन और शीतलहर से कांपे लोग

Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to melting and cold wave
फोटो-01- सर्दी में आग तापते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-02- स्टेशन रोड पर सर्दी में जाते बच्चे। संवाद

दो दिन बाद सूरज ने फिर ली छुट्टी, गलन और शीत लहर से कांपे लोग
- सुबह से छाए बादल व सर्द हवाओं से लुढ़का पारा
- अधिकतम तापमान में आई दो डिग्री सेल्सियस की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों तक खिली हल्की धूप के बाद सोमवार को एक बार फिर सूरज ने छुट्टी ले ली। इससे जिले के लोग गलन और कड़ाके की ठिठुरन से कांप उठे। बर्फीली पछुआ हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

पछुआ हवाओं के असर से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बीते दो दिन पहले तो सूर्य देव के दर्शन हाेना शुरू हुए थे और सोमवार को एक बार फिर से आसमान पर बादलों का डेरा हो गया। बादलों के पीछे छिपे सूर्य और आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लोग सर्दी से बदलने के लिए अलाव तापते नजर आए। बाइक पर चलने वालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ाके की सर्दी के चलते शाम होते ही बाजारों में भी सन्नाटा पसरने लगा। लोग सुबह देर तक घरों में ही दुबके रहे और जो बाहर निकले, वह गर्म कपड़ों में कैद रहे। शाम होते ही गलन और धुंध का असर और अधिक बढ़ गया। इससे बचने के लिए लोग अलाव और हीटर के सामने बैठ कर खुद को गर्माहट देते नजर आए। मौसम वेधाशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम पारा 06.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 94 प्रतिशत और शाम को 75 प्रतिशत रही। दृश्यता 200 से 300 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed