{"_id":"65e8ac58ef7f00c02405c4af","slug":"people-of-begumganj-will-soon-get-water-from-pipeline-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111558-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेगमगंज के लोगों को जल्द मिलेगा पाइपलाइन से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेगमगंज के लोगों को जल्द मिलेगा पाइपलाइन से पानी
Wed, 06 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। विकास खंड के बेगमगंज गांव के लोगों को जल्द ही पाइपलाइन से जलापूर्ति हो सकेगी। जल जीवन मिशन में हर घर नल से जल योजना में काम कराया जा रहा है। समय से काम पूरा हो गया तो करीब आठ हजार से अधिक लोगों को शुद्ध जलापूर्ति का लाभ मिल सकेगा।
बेगमगंज में पाइपलाइन से जलापूर्ति के लिए काम शुरू करा दिया गया है। गांव में पाइपलाइन का काम करीब पूरा हो गया है। ओवरहेड टैंक का निर्माण चल रहा है। हर घर नल से जल योजना में जल जीवन मिशन में बेगमगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास में पानी की टंकी का निर्माण शुरू करा दिया गया है। टंकी बनने के साथ ही पाइपलाइन की टेस्टिंग पूरी होते ही करीब आठ हजार से अधिक गांव वासियों को नल से शुद्ध जल मिलना शुरु हो जाएगा।
बताया गया कि बेगमगंज पेयजल योजना के लिए शासन की ओर से 4,32,41,000 रुपया स्वीकृत किया गया है। काम की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड को सौंपी गई है। यह काम 31 दिसंबर तक पूरा कराया जाना है। टंकी से 9.585 किलोमीटर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर काम पूरा हो गया है। नेशनल हाईवे के काम के कारण विलंब हो रहा है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।