फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People inspired by Shivraj Singh's education and dedication are working in the national interest: Satish Mahana

शिवराज सिंह की शिक्षा और समर्पण से प्रभावित लोग राष्ट्रहित में लगे : सतीश महाना

Fri, 02 Jan 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
People inspired by Shivraj Singh's education and dedication are working in the national interest: Satish Mahana
मल्लावां। लोकतंत्र सेनानी शिवराज सिंह की पुण्य तिथि और आलोक सिंह की स्मृति में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि शिवराज सिंह हमेशा ही समाज के लिए समर्पित रहे। उनकी शिक्षा और समर्पण से लोगों को नई दिशा मिली थी।
विज्ञापन

नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सतीश महाना ने कहा कि शिवराज सिंह प्रख्यात शिक्षाविद थे। उनकी शिक्षा और समर्पण से प्रभावित लोग राष्ट्र के हित में काम कर रहे हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकतंत्र सेनानी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका परिवार भी उन्हीं की दिखाई राह पर चल रहा है। उनके बेटे विधायक आशीष सिंह आशू और आईएएस अफसर डॉ. गौरव सिंह जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव खड़े रहते हैं। विधायक आशीष सिंह ने कहा कि जनता की ऊर्जा से ही यह सब संभव हो पाता है। विधायक की मां विमलादेवी ने अतिथियों को स्मृति चिंह भेंट किए। कार्यक्रम में सांसद अशोक रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उन्नाव के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, मल्लावां की ब्लाक प्रमुख डॉ. गीता वर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अमीकबीर ने किया। कार्यक्रम डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा भी शामिल हुए। विधायक के भाई रायपुर के जिलाधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed