फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People got angry over profile photo with Pakistan flag and blocked the road

Hardoi News: पाकिस्तान झंडे के साथ प्रोफाइल फोटो पर भड़के लोग, लगाया जाम

Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
People got angry over profile photo with Pakistan flag and blocked the road
मल्लावां के बड़ा चौराहा पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : मल्लावां के बड़ा चौराहा पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
मल्लावां। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडा के साथ प्रोफाइल फोटो लगाने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। लोगों ने बड़ा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। जिससे करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की प्रोफाइल पर पाकिस्तान के झंडे के साथ युवक ने फोटो लगाकर वायरल कर दी। रविवार को वायरल हुई फोटो पर हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर त्यागी बाबा अरविंद, गोविंद,अजीत, तेजसिंह, विशाल, आदर्श समेत दो दर्जन लोगों हस्ताक्षर से पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि रविवार को कस्बे के बड़ा दरवाजा निवासी एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने साथ पाकिस्तान के झंडे को लगाकर वायरल किया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed