{"_id":"8b4a6512bfc53fb88df7e857a182adea","slug":"people-demonstrate-against-the-illegal-occupation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे के विरोध में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजीगंज के मिट्ठू बाबा मैदान पर अवैध कब्जे के विरोध
विज्ञापन
में खादी आश्रम के सामने राजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस
दौरान मामले में रणनीति बनाकर संघर्ष करने का ऐलान किया गया।
कसबे के ऐतिहासिक मिट्ठू बाबा मैदान पर कब्जा कर लेने के विरोध में कस्बावासी कब्जे का विरोध कर रहे हैं। जिसके तहत रविवार को राजेश पाठक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रणनीति बनाई गई। इस दौरान पाठक ने बताया कि रणनीति बनाई गई है कि जब तक ग्राउंड खाली नहीं होगा, तब तक संघर्ष होता रहेगा।
इसके लिए सोमवार आठ जून को काला दिन मनाया जाएगा। जिसके तहत सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर काले झंडे लगाएंगे। तो नौ जून को तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। बताया कि 10 जून को कसबे में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
12 जून को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा, तब भी अगर खेल मैदान नहीं खाली हुआ, तो 13 जून को मल्लावां में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में अभय शंकर, मनोज अग्निहोत्री, गिरजाशंकर वर्मा, सत्यवीर, बाबा बालचंद्र, हाजी मुस्तर, विपिन समेत कई लोग शामिल थे।