फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   People are troubled by the garbage, foul smell and filth spread on the roads.

Hardoi News: मार्गों तक फैला कूड़ा, दुर्गंध और गंदगी से लोग परेशान

Fri, 19 Jul 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the garbage, foul smell and filth spread on the roads.
हरदोई। एक तो संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दूसरा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की भी नगरीय निकाय के जिम्मेदारों को चिंता नहीं है। शहर के प्रमुख मार्गों पर कूड़ा फैला हुआ है। उठान के प्रति निकाय के अधिकारी और जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। बरसात और उमस भरी गर्मी में लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने की पहचान पर मार्गों पर फैला कूड़ा ग्रहण लगा रहा है। बरसात और उमस भरी गर्मी में कूड़ा और गंदगी से लोगों को दिक्कतों के साथ ही बीमारियों के पनपने का भी भय सता रहा है। मार्गों पर फैला कूड़ा वाहनों के साथ उड़कर दूर तक बिखर रहा है और इससे पैदल यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर भारी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान कागजों में है और कूड़ा व गंदगी सड़कों पर फैली है।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर मार्ग, सरकुलर मार्ग आदि कूड़ाघरों के पास कूड़ाघर में कम और बाहर अधिक मात्रा में कूड़ा फैला हुआ है। इन कूड़ाघरों के पास कूड़ा फैले होने के बाद भी न तो साफ-सफाई कराई जा रही है और न ही चूना आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। मार्गों पर फैला कूड़ा लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी 13 जुलाई से अवकाश पर चले गए हैं। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी ने खुद को बुखार से पीड़ित बताते हुए मेडिकल ग्राउंड पर अवकाश बढ़ाए जाने का भी प्रार्थना पत्र भेजा है। इससे भी शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

शहर में गंदगी और नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था सही प्रकार से न कराए जाने की जानकारी हुई है। जल्द ही नगरीय निकाय के माध्यम से इस पर अभियान के रूप में काम कराया जाएगा। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed