फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pending the hearing took place in the Forum promises

फोरम में लंबित वादों की सुनवाई हुई पूरी

Fri, 12 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Pending the hearing took place in the Forum promises

बिजली विभाग के उपभोक्ताओं द्वारा उपभोक्ता फोरम में

विज्ञापन
किए गए वादों की सुनवाई को गुरुवार को लोक अदालत लगाई गई। आशा नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर लगाई गई अदालत में उपभोक्ता फोरम लखनऊ के अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की।

हालांकि, प्रचार प्रसार के अभाव में ज्यादा शिकायतें नहीं पहुंच सकीं। विद्युत बिल, मीटर और तमाम ऐसी शिकायतें जिसका निस्तारण न होेने पर उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया गया, पर वहां भी काफी समय से शिकायतें लंबित हैं और उनकी सुनवाई न होने से निस्तारण नहीं हो सका।

ऐसे ही वादों की सुनवाई और उनके निस्तारण को गुरुवार को लोक अदालत लगाई गई। आशा नगर उपकेंद्र पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय आयोजित लोक अदालत में उपभोक्ता फोरम लखनऊ के अध्यक्ष एके मिश्रा व अधिशासी अभियंता लखनऊ दीपक कुमार और एक्सईएन खंड प्रथम एसके श्रीवास्तव द्वारा लंबित वादों को सुना गया।

बताया कि लोक अदालत में विद्युत बिल व मीटर से संबंधित वादों की सुनवाई ही है और उनको अब प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया। प्रक्रिया में शामिल होने के बाद अब उनका निस्तारण कराया जाएगा। एक्सईएन प्रथम ने बताया कि लोक अदालत में आठ मामले आए थे, जिनमें सभी से प्रार्थना पत्र ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed