{"_id":"595147724f1c1b996c8b4730","slug":"peanut-full-of-trolley-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंगफली भरी ट्रॉली पलटी, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंगफली भरी ट्रॉली पलटी, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
माधौगंज में मूंगफली भरी पलटी ट्राली
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। थाना क्षेत्र के सेलापुर गांव के सामने मूंगफली से भरी ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। ट्रैक्टर सवार छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के निवासी थे। मूंगफली लादकर बेचने माधौंगंज मंडी ट्रैक्टर से जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एबुंलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर हसेरन निवासी सूरज (50) माधौगंज मंडी में मूंगफली बेचने ट्रैक्टर से जा रहे थे। उसके साथ में गांव के प्रेमचंद (35), संतोष (36), मूलचंद (34), मेवाराम (60), राजेन्द्र (60) भी साथ में थे।
विज्ञापन
माधौगंज के सेलापुर गांव के पास तेज रफ्तार की वजह से ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर सवार सभी लोग घायल हो गए। एसओ जटा शंकर सिंह ने बताया ज्यादा गंभीर चोटें न होने से प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग घर चले गए।
विज्ञापन