फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PCS exam will be held at ten centers, 4536 candidates allotted to the district

Hardoi News: दस केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा, 4536 अभ्यर्थी जिले को आवंटित

Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
PCS exam will be held at ten centers, 4536 candidates allotted to the district
हरदोई। लोक सेवा आयोग की राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा और सहायक वन संरक्षक पद की परीक्षा के लिए दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोग की तरफ से जिले को 4,536 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ कराने के लिए सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए हैं। सभी को परीक्षा के दौरान की जिम्मेदारी भी समझाई गई है।
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग की राज्य अधीनस्थ सेवा परीक्षा और सहायक वन संरक्षक पद की परीक्षा 12 अक्तूबर को दो पाली में होगी। जिसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्र पर पहले से ही जाकर व्यवस्थाओं को देख लेने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा के सीएसएन पीजी महाविद्यालय, राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज हरदोई, राजकीय इंटर काॅलेज टड़ियावां, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आर्यकन्या पाठशाला इंटर काॅलेज, आरआर इंटर काॅलेज, गंगा देवी इंटर काॅलेज, श्रीवेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर काॅलेज और सनातन धर्म इंटर काॅलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पालीवार अभ्यर्थियों का आवंटन भी प्रशासन की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो पाली में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी परीक्षा
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि रविवार को परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे सामान्य ज्ञान प्रथम और द्वितीय पाली 2:30 बजे से 4:30 बजे तक की होगी। जिसमें सामान्य ज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। बताया कि मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर पेयजल, कुर्सी-मेज व शौचालयों और प्रकाश की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों सीसीटीवी कैमरा देख लिए जाएं। बताया कि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग को कहा गया है।

--
संभी केंद्रों पर बनेंगे क्लॉक रूम
अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए आयोग ने प्रवेश पत्र पर ही समय दे दिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम में बनवाया जा रहा है, ताकि अभ्यर्थियों को बैग आदि रखने में दिक्कतें न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed