फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Payments worth 1.34 crore were processed through the gateway in April and May

Hardoi News: अप्रैल और मई में गेटवे से बाहर कर दिया 1.34 करोड़ का भुगतान

Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Payments worth 1.34 crore were processed through the gateway in April and May
हरदोई। ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने अप्रैल और मई में करीब 1,34,83,066 रुपये का भुगतान मनमाने स्थान से कर दिया। इन ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे की अनदेखी की। माना जा रहा है कि 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के चलते अप्रैल और मई माह में भुगतान की जल्दबाजी में नियमों और व्यवस्था को अनदेखा कर दिया गया।
विज्ञापन




ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग की मद के साथ अन्य मदों से कराए जाने वाले काम और खरीदारी के भुगतान के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय से व्यवस्था दी गई है। पंचायतीराज विभाग ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर गेटवे से कंप्यूटर को लिंक किया गया है और इससे इतर भुगतान पर इसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज होती रहती है। अप्रैल और मई में जिम्मेदारों ने जल्दबाजी के चलते भुगतान में भी मनमानी कर डाली। अप्रैल माह में 35 और मई में 45 ग्राम पंचायतों को मिलाकर 80 ग्राम पंचायतों ने करीब 450 ट्रांजेक्शन गेटवे के बाहर से किए हैं। गेटवे के बाहर से किए गए ट्रांजेक्शन में 1.34 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन




बताया कि गेटवे के बाहर से किए गए भुगतान के मामले में जिला प्रदेश में छठे नंबर पर है जबकि 2,25,74,675 रुपये का भुगतान कर पहले नंबर पर प्रयागराज है। 1,88,71,137 रुपये का भुगतान कर गोरखपुर दूसरे, 1,60,59,130 रुपये का भुगतान कर बाराबंकी तीसरे, 1,51,20,139 रुपये का भुगतान कर कौशांबी चौथे और 1,48,78,217 रुपये का भुगतान कर फिरोजाबाद पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन ग्राम पंचायतों में गेटवे से बाहर किया गया भुगतान
पंचायतीराज निदेशालय की तरफ से सूची जारी की गई है। गेटवे से बाहर भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों में जिले में सर्वाधिक भुगतान ब्लॉक टड़ियावां की भड़ायल में 21,69,440 रुपये का भुगतान निकाला गया जबकि कोथवां की आंटसाट में 11,65,651, टड़ियावां की भौताकमालपुर में 7,42,388, पिहानी के दत्योनापुर में 6,90,002, टड़ियावां की कोटरा में 6,30437, माधौगंज की रुदामऊ में 6,11,041, राधौपुर में 5,51,085, कोथावां की रायपुर जनिगांव में 5,46,774, टोडरपुर की पलिया कोट में 4,35,775, सुरसा की शहाबुद्दीनपुर में 4,34,860, कोथावां की उमरानी में 4,08,372, टड़ियावां की गुरसंडा में 3,94,809, बावन की जिलगांव में 3,43,930, टड़ियावां के दानियालगंज में 3,43,529, अहिरोरी लोकवापुर में 2,99,268, बरखेरवा में 2,95,904, अहिरोरी में 2,66,169, कछौना की बाण में 2,52,675, टड़ियावां की हरिहरपुर 2,39,857, सांडी की नोनखारा में 2,22,853, हरपालपुर की औहदपुर तिगावां 2,18,687 रुपये का भुगतान किया गया है।
इसके अलावा कछौना की कछौना देहात में 2,15,492, माधौगंज की कुरसठ बुजुर्ग देहात में 2,15,457, कछौना की महरी में 1,91,700, टड़ियावां की अमेठिया मसिनहा 1,90,106, टोडरपुर की टोडरपुर में 1,78,000, कछौना की सुठेहना में 1,47,280, भरखनी की रामपुर खंहरिया में 1,22,657, टड़ियावां की नेवादा में 1,15,676, सांडी की सेमरिया में 97,112, कछौना की त्यूरी मतुआ में 94,858, हरपालपुर की तिथिगांव में 91,992, सांडी की गंजरी में 80,175, करनपुर मतनी में 78,624, कछौना की नारायण देव में 76,181, अहिरोरी की अरमी में 73,074, कछौना की दीननगर में 61,360, सांडी की तेरापुरसौली में 49,491, कछौना की खजोहना में 29,680, कोथावां की मल्हपुर में 28,850, महमूदपुर में 14,000, पिहानी की अमिरता बढ़ैया में 8,735, टड़ियावां की अलीनगर में 6,000 और बेहंदर की असही आजमपुर में 4,500 रुपये का भुगतान किया गया है।





गेटवे के बाहर से किए गए भुगतान नियमों और व्यवस्था की अनदेखी है। निदेशालय से जारी सूची में शामिल ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों से इसके कारणों की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद कार्रवाई भी की जाएगी। -श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed