फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   payment to nurseries will stop

पौधरोपण के भुगतान का आहरण करने पर उपायुक्त ने लगाई रोक

Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
payment to nurseries will stop
हरदोई। अहिरोरी विकास खंड की 15 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के नाम पर हुए गोलमाल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बीडीओ और एडीओ से जवाब तलब करने के बाद अब मनरेगा उपायुक्त ने पौधों की खरीद के लिए दो नर्सरी को किए गए भुगतान को निकालने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गत मंगलवार को अमर उजाला ने अहिरोरी विकास खंड में पौधरोपण के नाम पर 15 ग्राम पंचायतों में हुए खेल का खुलासा किया था। पौधों की खरीद के नाम पर मनरेगा से लगभग साढ़े छह लाख रुपये का भुगतान मलिहाबाद की दो नर्सरी को किया गया था। अफसरों को भ्रमित करने के उद्देश्य से इन पौधों को स्वयं सहायता समूह के जरिये खरीदे जाने की बात कही गई थी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने इस पर गंभीर रुख अपनाया था।
विज्ञापन

मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने जब बीडीओ अहिरोरी अमरेश सिंह चौहान और एडीओ आईएसबी राजीव पांडेय से जवाब तलब किया तो कुछ नई जानकारियां सामने आईं। इसी आधार पर मनरेगा उपायुक्त ने लखनऊ जनपद के माल स्थित एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक और माल में ही स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा है कि अहिरोरी में पौध क्रय में अनियमितता के कारण जांच चल रही है। ऐसे में मनरेगा के तहत पौध खरीद के नाम पर जो भुगतान प्रत्यूष नर्सरी और तनुप्रिया नर्सरी मलिहाबाद के खाते में भेजा गया है, उसका आहरण न होने दें। मनरेगा उपायुक्त ने बताया कि विस्तृत जांच पौधरोपण से जुड़ी सभी पत्रावलियां मिलने पर ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed