{"_id":"6410b0a42f2d79a1ce0d19e8","slug":"pavilion-ready-for-1300-couples-beauty-parlor-arranged-with-band-baja-hardoi-news-c-12-1-123256-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 13 सौ जोड़ों के लिए तैयार हो गया मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 13 सौ जोड़ों के लिए तैयार हो गया मंडप
Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
1300 जोड़ों के लिए मंडप तैयार, बैंड बाजा के साथ ब्यूटी पार्लर का इंतजाम
- बुधवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लखनऊ मंडल के जनपद होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सीएसएन महाविद्यालय में 1300 जोड़ों के विवाह के लिए मंडप तैयार हो गया है। बुधवार को सामूहिक विवाह में मंडल के सभी जनपदों के आवेदक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक-दूजे के हो जाएंगे। इसके जिला प्रशासन ने बैंड बाजा के साथ ब्यूटी पार्लर के विशेष इंतजाम किए हैं।
सीएसएन प्रांगण में बुधवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम होना है। इसमें लखनऊ मंडल के 1300 जोड़ों का विवाह होगा। इसमें जनपद के 443, सीतापुर के 349 जोड़े, रायबरेली के 260, लखनऊ के 138, लखीमपुर के 80 और उन्नाव के 30 जोड़ों का विवाह होगा। मंगलवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने सीएसएन कॉलेज प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयार किए मंच व जोड़ों व पुरोहितों के लिए बैठने आदि के स्थान को देखा। उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।