फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   patnee ne premee ke saath milakar kiya tha hatya ka prayaas

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था हत्या का प्रयास

Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
patnee ne premee ke saath milakar kiya tha hatya ka prayaas
आरोपी माधुरी और उसका प्रेमी बलराम। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी(हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम देईचोर में कोटेदार के पुत्र को गोली मारे जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोली लगने से घायल कोटेदार के पुत्र की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

देईचोर निवासी कोटेदार रामपाल के पुत्र उमेश (28) पर रविवार की रात जानलेवा हमला हुआ था। उमेश पर गोलियां चलाई गई थीं। सीने में गोली लगने से उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया था। यहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। हालत स्थिर होने पर परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव के मुताबिक घटना की विवेचना के दौरान उमेश की पत्नी के पारिवारिक रिश्ते में ही एक शख्स के साथ प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली। पूरे मामले को देखा गया तो पता चला कि अलीगंज ननखेरिया निवासी बलराम के साथ उमेश की पत्नी माधुरी का प्रेम प्रसंग है। बलराम, उमेश के पारिवारिक रिश्तेदार का भाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने माधुरी और बलराम को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस का दावा है कि माधुरी और बलराम ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उमेश की हत्या में परिजनों को फंसाने की तैयारी थी। इसके बाद रामपाल का कोटा हासिल करने की कोशिश की जानी थी। गोली लगने के बाद उमेश बच गया, तो पूरी योजना पर पानी फिर गया। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा, खोखा और एक कारतूस बलराम पुत्र बालकराम निवासी अलीगंज ननखेरिया के पास से बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed