फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patient treatment in the Orthopedics Department suffering due to internal disputes; three doctors issued notices.

Hardoi News: हड्डी विभाग में विवाद की भेंट चढ़ रहा मरीजों का इलाज, तीन डॉक्टरों को नोटिस

Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Patient treatment in the Orthopedics Department suffering due to internal disputes; three doctors issued notices.
फोटो- 22- हड्डी रोग विभाग की ऑपरेशन ​​​थियेटर के बाहर खडे़ मरीज। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के आपसी खींचतान और प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को एनेस्थीसिया न मिलने से मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके। सर्जरी के लिए तैयार मरीजों के ऑपरेशन न होने से थिएटर के अंदर मरीज घंटों इंतजार करते रहे और बाद में लौट गए। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य ने सर्जन व एनेस्थेटिस्ट समेत सीएमएस को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में डॉक्टरों के बीच ऑपरेशन में खींचतान का विवाद काफी लंबे समय से होता चला आ रहा है। इसके पहले भी इंप्लांट को लेकर विवाद हुआ था तो विभागाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश की कुर्सी चली गई थी और विभाग की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंप दी गई थी। एक बार फिर इन्हीं आर्थो सर्जन का एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक के बीच विवाद सामने आ गया। बता दें कि मंगलवार को करीब सात मरीजों का ऑपरेशन किया जाना था। सर्जरी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। हड्डी विभाग सर्जन का दावा है कि एनेस्थेटिस्ट ने मरीजों को हाई रिस्क बता कर एनेस्थीसिया नहीं दी और ऑपरेशन टल गए।
विज्ञापन

हालांकि इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि मंगलवार को एनेस्थेटिस्ट डॉ. परलव की ड्यूटी थी लेकिन वो अवकाश पर थे। इस वजह से एसआर डॉ. मोहसिन को आना था लेकिन वो भी नहीं आए इसलिए डॉ. स्नेहा ऑपरेशन थिएटर पहुंचीं और मरीजों की जांच की। ऐन वक्त पर एनेस्थेटिस्ट के इन्कार के बाद पूरी प्रक्रिया ठप पड़ गई। इस मामले में अब मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्म प्रकाश, एनेस्थेटिस्ट डॉ. स्नेहा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार तीनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीनों से चल रहे विवाद में हड्डी रोग विभाग में डॉक्टरों की गुटबाजी काफी पुरानी है। विभाग में अन्य डॉक्टरों के बीच ऑपरेशन और इंप्लांट को लेकर खींचतान जारी है। वहीं आर्थों सर्जन और एनेस्थेटिस्ट के बीच विवाद भी चलता आ रहा है। इस मामले में एनेस्थेटिस्ट डॉ. स्नेहा ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य से शिकायत भी की फिर भी सुधार नहीं हुआ। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।



विभागीय डॉक्टरों की बुलाई बैठक
बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने हड्डी विभाग के संबंधित डॉक्टर और एनेस्थेटिस्ट के अलावा सीएमएस को बुलाकर एक बैठक की। इसमें विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वह लोग मरीजों के ऑपरेशन में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed