फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pathology

हटाए गए कर्मचारी बुलाए, पैथालॉजी में हुईं जांचें

Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
pathology
फहरदोई। आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाए जाने से दो दिन बाधित रहने के बाद शनिवार से पैथालाजी की सेवाएं शुरू हुईं। हटाए गए कर्मचारियों को माहौल और परिस्थितियां देखते हुए वापस बुलाया गया है। इससे विभिन्न जांचों के लिए जिला अस्पताल आने वाले लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथालॉजी के संचालन में आउटसोर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन्हीं कर्मचारियों के चलते पैथालाजी का संचालन भी सफलतापूर्वक हो रहा था। तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की सेवाओं पर रोक लगा दी थी। इसके चलते यहां की पैथालाजी में तैनात चार कर्मचारियों को अस्पताल प्रशासन ने हटा दिया था। इन कर्मचारियों को हटाए जाने से पैथालाजी की सभी सेवाएं बाधित हो गई थीं। ऐसे में रोगियों की जांच के लिए प्राइवेट पैथालाजी में जाना पड़ रहा था। इस सबके बीच कोरोना संकट को देखते हुए हटाए गए कर्मचारियों को शनिवार से फिर से पैथालाजी में लगा दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार की सुबह आठ से 10 बजे के बीच लगभग 80 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। सीएमएस डॉ.. एके शाक्य ने बताया कि कोरोना संकट के चलते कर्मचारियों को वापस बुलाया गया है। अग्रिम आदेशों तक पैथलाजी के आउटसोर्सिंग से मिले कर्मचारी कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed