फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passengers were beaten up with sticks for protesting

विरोध करने पर सवारियों को डंडे से पीटा

Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Passengers were beaten up with sticks for protesting
फोटो-14- डंडा लेकर जाता बस का चालक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में घंटाघर रोड पर लुधियाना जा रही महिलाओं व युवकों को विवाद के बाद प्राइवेट बस के ड्राइवर ने डंडो से पीट दिया। भीड़ बढ़ने पर चालक बस लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद घरों को लौटे कामगारों ने दिल्ली और लुधियाना आदि जगहों पर वापस लौटना शुरू कर दिया है। इसी के चलते शहर मेें इन दिनों प्राइवेट बसों द्वारा अलग-अलग जगह से दिल्ली व लुधियाना आदि के चक्कर लगाए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह बिराहिमपुर निवासी पिंकी (45), बेटे अजीत (22), बहू अर्चना (19) व गांव की अर्चना (35) के साथ लुधियाना जाने के लिए बस की तलाश में शहर के घंटाघर रोड पर सीतापुर बस अड्डे के पास पहुंची थी।
विज्ञापन

यहां खड़ी एक प्राइवेट बस के चालक ने उन्हें खाली बस में बैठा दिया। कुछ दूर बाद एक दूसरी बस में सवारियां भरने के बाद जब चालक चलने लगा तो उसने इन चारों को भी बस में बुला लिया। बस भरी देख चारों ने जमीन पर बैठकर जाने से मना कर दिया। इस पर हुए विवाद के बाद बस के चालक ने डंडे से चारों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बढने पर चालक बस समेत फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों ने बताया कि चालक द्वारा उनसे एक हजार से 12 सौ रुपये तक किराया वसूला जा रहा था, लेकिन सीट नहीं दी जा रही थी। इस पर विवाद के बाद उसने मारपीट की। पुलिस पीड़ित पक्ष को कोतवाली ले गई है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-15- बस अड्डे के पास खड़े पीड़ित। संवाद

फोटो-15- बस अड्डे के पास खड़े पीड़ित। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed