{"_id":"660a80fd20c6cba8fc0ca77d","slug":"passengers-scuffle-with-conductor-over-ticket-hardoi-news-c-213-1-hra1002-112590-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टिकट को लेकर यात्रियों ने परिचालक से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टिकट को लेकर यात्रियों ने परिचालक से की हाथापाई
Mon, 01 Apr 2024 03:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज बस में टिकट को लेकर यात्रियों और परिचालक के बीच विवाद हो गया। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों ने परिचालक से हाथापाई की। इससे स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा होता है। परिचालक ने तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बाबटमऊ निवासी मनीष द्विवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह केसरबाग डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है। शनिवार को वह केसर बाग से बस लेकर आ रहे। बस पर सवार एक यात्री को टिकट दी तो उसने कहा कि टिकट गलत है। उसने उसकी स्टेशन पर शिकायत करने की बात कही।
इसको लेकर बस पर दोनों के बीच विवाद हुआ। हरदोई रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंचने पर यात्री अपने दो अन्य साथियों के साथ परिचालक से हाथापाई करने लगा। जिस पर रोडवेज कर्मी एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। परिचालक ने शहर कोतवाली में सुभाष नगर निवासी वैभव सिंह व दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।