{"_id":"67d9aecb0b104c3ce20c9c00","slug":"passengers-helpless-in-front-of-the-crowd-travelling-in-trains-at-risk-hardoi-news-c-213-1-hra1004-128361-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भीड़ के आगे बेबस यात्री, ट्रेनों में जोखिम लेकर कर रहे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भीड़ के आगे बेबस यात्री, ट्रेनों में जोखिम लेकर कर रहे सफर
विज्ञापन
हरदोई। त्योहार के बाद एक बार फिर से बस और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ने जोर पकड़ लिया है।
मंगलवार को भी बस और ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। अधिक भीड़ होने के कारण जहां एक ओर बस स्टेशन पर यात्री बस का घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं, ट्रेन में भी यात्रियों को डिब्बों में घुसने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। पहले से फुल डिब्बों में घुसने के लिए लोग धक्कामुक्की करते दिखे, जबकि ट्रेन चल देने से दरवाजे पर ही लटक कर जान जोखिम में डालकर यात्रा करते दिखे।
होली मनाने के बाद अब दूसरे जिलों और प्रदेशों के लोग अपने कार्यस्थल पर लौटने शुरू हो गए हैं। इस कारण बस से लेकर ट्रेन तक यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। परिवहन निगम वैसे तो यात्रियों को सुविधा देने के लिए सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों को चला रहा है। चूंकि जिले में सबसे अधिक यात्री दिल्ली रूट के होते हैं, ऐसे में दिल्ली रूट पर 60 बसें संचालित हो रही हैं, जबकि अन्य रूटों पर अतिरिक्त फेरे लग रहे हैं। इसके बाद भी यात्रियों को बस स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
मंगलवार को भी कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और बरेली के लिए यात्रियों को बस का एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा। ट्रेन में बस से अधिक बुरी हालत देखने को मिली। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम नजर आया। ट्रेनों के डिब्बे पहले से फुल होकर आ रहे थे, हरदोई स्टेशन पर भी यात्री डिब्बे में चढ़ने के लिए मशक्कत करते नजर आए। लोगों को डिब्बों में चढ़ने के लिए धक्कामुक्की करनी पड़ी और कइयों को दरवाजे पर लटक कर सफर करना पड़ा। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी प्रेम शंकर कोष्टा ने बताया कि बसों की पर्याप्त व्यवस्था है। भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन
देरी से चल रहीं ट्रेनों ने किया परेशान
हरदोई। एक तो ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, डाउन रूट की ट्रेनें घंटों देरी से हरदोई स्टेशन पहुंचीं। इनमें 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटा, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ 4 घंटा, 14236 बनारस बरेली एक्सप्रेस पौन घंटा की देरी से पहुंची। अप रूट पर त्योहार विशेष ट्रेन 04019 आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर साढ़े 5 घंटा, 13151 सियालदाह एक्सप्रेस आधा घंटा, 04603 कटरा विशेष एक घंटा 25 मिनट, 15119 जनता एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से पहुंची।