{"_id":"662011a96d3eb06d6307f604","slug":"passengers-getting-worried-while-waiting-for-the-bus-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113381-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बस के इंतजार में परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बस के इंतजार में परेशान हो रहे यात्री
Wed, 17 Apr 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में रोडवेज बसों के लग जाने से यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज कर्मचारियाें ने चुनाव ड्यूटी में विभागीय वरीयता के आधार पर चालकों को लगाए जाने की मांग की है।
स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से प्रतिदिन 146 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें 129 परिवहन विभाग की और 17 अनुबंधित बसें शामिल हैं। यहां से प्रतिदिन से 10 से 12 हजार यात्री यात्रा करते हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या दिल्ली, लखनऊ और कानपुर मार्ग जाने वाले यात्रियों की रहती है।
स्थानीय स्टेशन से आवागमन करने वाली बसों को चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मियों को दूसरे जनपदों में जाने के लिए लगाया गया है। मतदान के प्रथम चरण के लिए 16 बसों को भेजा गया है। इसके अलावा अन्य चरणों में सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। इसके साथ ही जनपद में 13 मई को होने वाले मतदान में भी पोलिंग पार्टियों के लिए बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बसों की संख्या कम होने का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। उनको स्टेशन पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज कर्मियों ने भी एआरएम को पत्र देकर वरीयता और अनुभव के आधार पर कर्मचारियों को लगाने की मांग की है। एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि यात्रियों की समस्या न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। कई मार्ग पर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
मुझे लखनऊ जाना था। बस के लिए ड़ेढ़ घंटा इंतजार किया, मगर बस नहीं आई। पूछताछ पर बताया जाता है कि बस आने पर ही उसे लखनऊ भेजा जाएगा।
मुस्तफीक, मोमीनाबाद
मुझे परिवार के साथ रायबरेली जाना था। एक घंटे से परिवार परेशान है, मगर यहां पर बस के संबंध में सही जानकारी ही नहीं दी जा रही है।
वेद प्रकाश, रायबरेली