{"_id":"6745feb3ff5f351f2704b834","slug":"passenger-train-numbers-will-change-from-january-1-hardoi-news-c-213-1-hra1004-123083-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक जनवरी से बदल जाएंगे पैसेंजर ट्रेनों के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक जनवरी से बदल जाएंगे पैसेंजर ट्रेनों के नंबर
विज्ञापन
हरदाेई। काेविड के दौरान बंद हुईं ट्रेनों के नंबरों के आगे शून्य लगाकर विशेष ट्रेनों के रूप में संचालित किया गया। ट्रेन नंबरों के आगे लगाए गए शून्य को अब हटाया जा रहा है और ट्रेनों को अब फिर से पुराने नंबरों से संचालित किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने एक जनवरी से पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में शून्य हटाकर उसके स्थान पर 5 अंक लगाकर संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है।
कोरोना काल के दौरान रेलवे ने ट्रेनाें को बंद कर दिया था। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों को विशेष दर्जा देकर संचालित किया गया। इस दाैरान ट्रेनों के नंबरों को बदल दिया गया। पुराने नंबरों के आगे शून्य लगा दिया गया। इसे ही अब दोबारा पुराने नंबरों से ही नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत करीब 64 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के नंबर के आगे से शून्य हटाकर 5 अंक का प्रयोग किया जाएगा। इसमें 10 ट्रेनें ऐसी हैं, जो जिले के बालामऊ जंक्शन से संचालित हाेती हैं या फिर हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि PSPC नंबर (‘0’ से शुरू होने वाले नंबर) के साथ चल रही हैं। उन्हें नियमित ट्रेन नंबर (जैसा कि पूर्व-कोविड अवधि में चल रही थीं) के साथ 5 नंबर से नियमित चलाया जाएगा। यह परिवर्तन एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
जिले में आने वाली 10 ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
हरदोई। ट्रेन संख्या 54353 बालामऊ से सीतापुर, 54554 सीतापुर से बालामऊ, ट्रेन संख्या 54329 बालामऊ से शाहजहांपुर व 54330 शाहजहांपुर से बालामऊ, ट्रेन संख्या 54321 लखनऊ से बालामऊ और 54332 बालामऊ से लखनऊ, ट्रेन संख्या 54335 बालामऊ से कानपुर और 54336 कानपुर से बालामऊ और ट्रेन संख्या 54337 लखनऊ से शाहजहांपुर व 54338 शाहजहांपुर से लखनऊ के नंबरों में परिवर्तन किया गया है।