फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Passenger in the sun while waiting for the bus and Tempo

धूप में यात्री करते बस और टेंपो का इंतजार

Mon, 25 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 25 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Passenger in the sun while waiting for the bus and Tempo
धूप में खड़ी बस में चढ़ते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। गर्मी से लोग बेहाल हैं। दस दिन से पारा 39 से 41 डिग्री के आसपास चल रहा है। लपट चलने से लोग दोपहर में निकलने से बच रहे हैं। पेयजल की तलाश में पशु-पक्षी इधर से उधर भटक रहे हैं। शीतल पेय से लेकर नींबू पानी, शिकंजी, अमचुल, पना, जलजीरा, लस्सी और बर्फ से संबंधित पेय पदार्थ लोगों को राहत नहीं दिला पा रहे हैं।

विज्ञापन


रोडवेज बस स्टेशन और लखनऊ रोड बस यूनियन के अतिरिक्त कहीं भी बस अड्डे और टेंपो टैक्सी स्टैंड के पास अपनी जगह नहीं है। यात्रियों के लिए पेयजल छांव आदि की व्यवस्था भी नहीं है। वहीं, सड़कों पर खुले आसमान के नीचे संचालित हो रहे टेंपो टैक्सी स्टैंड और प्राइवेट बस अड्डों पर यात्री धूप में बसों और टेंपो का इंतजार करते हैं। स्टैंड पर न तो शीतल पेय जल की व्यवस्था है और न ही छांव की व्यवस्था है। इस ओर न तो टेपों बस यूनियन को चिंता है और न ही प्रशासन को।
विज्ञापन


गांधी भवन मार्ग : इस मार्ग से तीन प्राइवेट बस अड्डे और एक टैक्सी स्टैंड संचालित है। फुटपाथ पर वाहन खड़े किए जाते हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए छांव तो दूर शीतल पेयजल तक की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ रोड-सिनेमा रोड : इस मार्ग से करीब तीन टेंपो/बस स्टैंड संचालित हैं। यहां भी पेयजल और छांव की व्यवस्था नहीं है। यूनियन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।


जिंदपीर चौराहा, बावन चुंगी, बिलग्राम चुंगी, सांडी रोड, पिहानी चुंगी आदि स्थानों पर टेंपो स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इनकी भी यूनियन है। यात्रियों की सुविधाओं और समस्याओं के प्रति कोई खयाल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed